{"_id":"696a9c56ffe7bf116c014d53","slug":"farmer-strangled-to-death-with-sand-in-throat-one-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147589-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसान का गला घोंटने के बाद रेत था गला, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसान का गला घोंटने के बाद रेत था गला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाने के टीकर गांव के किसान रामसुमेर सिंह की हत्या में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किसान का पहले रस्सी से गला घाेंटा गया था। इसके बाद गला रेता गया था। पुलिस मुख्य आरोपी सुपारी किलर ई-रिक्शा चालक की तलाश में है। पुलिस का दावा है कि किसान का मोबाइल ई-रिक्शा चालक के पास है। धारदार हथियार भी ई-रिक्शा चालक ने छिपा रखा है।
टीकर गांव के रामसुमेर सिंह का शव बुधवार सुबह नलकूप से कुछ दूर अरहर के खेत से बरामद हुआ था। उसका गला कटा हुआ था। हत्या में पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला को पकड़ा था। महिला ने किसान के परिवार की एक महिला से समलैंगिक रिश्ते होना पुलिस को बताया।
रिश्ते में बाधा बनने की वजह से सुपारी देकर किसान की हत्या कराने की पुलिस को बताई गई। हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल पुलिस थरियांव थाने के बहरामपुर निवासी ई-रिक्शा चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के दूसरे साथी को पकड़ा है। वह भी बहरामपुर का रहने वाला है। पुलिस को पूछताछ में पता लगा है कि किसान की पहले रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद गला धारदार हथियार से रेत डाला था।
पुलिस किसान के घर पहुंची। यहां तलाश ली। कुछ परिजन को थाने बुलाकर पूछताछ चालू की है। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। कैमरे में रात के 8:13 मिनट में नलकूप की ओर किसान जाते नजर आया है। पुलिस को अभी तक किसान का मोबाइल नहीं मिल सका है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के साथी को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।