{"_id":"61ad033a602cf1301f3849d1","slug":"farmer-sleeping-outside-the-house-shot-dead-fatehpur-news-knp6679159169","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। घर के बाहर सो रहे किसान की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर पास में सो रहे परिवार के लोगों की नींद खुुली। उन लोगों ने आरोपियों को भागते देखा और शोर मचाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
थरियांव थानाक्षेत्र के दिमंगतपुर गांव निवासी जलकेश उर्फ लाला लोधी (48) कृषि और ट्रैक्टर चलवाता था। वह 10 साल से गांव के बाहर दलेरा तालाब के पास झोपड़ी बनाकर परिवार समेत रहता था। उसके चालक अन्नू और कुलदीप शाम को ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। इसके बाद तीनों ने खाना पानी किया। बाहर टीन शेड के नीचे जलकेश सो गया।
रात करीब डेढ़ बजे जलकेश के सिर पर बदमाशों ने दो गोलियां मार दीं। गोली लगने से जलकेश की मौके पर ही मौत हो गई। झोपड़ी में दूसरी ओर सो रही पत्नी शोभा, बेटा इंदल समेत अन्य परिजन गोली चलने की आवाज सुन कर जाग गए। उन्होंने दो लोगों को मौके से भागते देखा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मृतक के पुत्र इंदल ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी। उसने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के पिता रामगोपाल ने चचेरे भाइयों विशाल उर्फ घूरे लोधी और श्रवण लोधी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। आरोप लगाया कि आरोपियों के परिवार की एक महिला से जलकेश के संबंध हैं। उसने महिला से शादी कर ली थी।
इसके बाद उसे खागा में किराए के घर में रखा है। आरोपियों ने इसी खुन्नस में बेटे की हत्या की है। आरोपियों ने धनतेरस के दिन बेटे को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।