फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer leader sitting on dharna, removed on assurance of police

Fatehpur News: धरने पर बैठे किसान नेता, पुलिस के आश्वासन पर हटे

Sat, 26 Aug 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader sitting on dharna, removed on assurance of police
धाता। ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने समस्याओं को लेकर धरना दिया। शाम को पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में धरना सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुआ। धरने की अगुवाई ब्लॉक अध्यक्ष महेश गौतम ने की। वक्ताओं ने बताया कि घटईपुर निवासी किसान रामदयाल का 104 बोरी धान का पैसा एक व्यापारी ने दबा रखा है। पैसा मांगने पर रामदयाल के साथ गाली-गलौज करता है। धान की कीमत दिलाने, नगर पंचायत धाता में पटेल नगर वार्ड के पलवा से गोबर की खाद हटाने, बिजली कटौती रोकने, अन्ना मवेशी को गोशाला पहुंचाने, ध्वस्त सड़कों की समस्या को लेकर आवाज बुलंद की। इसके साथ ही 24 सितंबर को लखनऊ में धरना देने को लेकर रणनीति बनाई। शुक्रवार की शाम को धाता पुलिस मौके पर पहुंची और थाना दिवस में किसानों को आकर अपनी समस्या रखने के लिए कहा। इसे निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर मनोज कुमार, विजय सिंह, राकेश कुमार शर्मा, रामदयाल, राजू, अमित कुमार, अमृतलाल, मेवालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed