{"_id":"6a04da1c390752b63509a01a","slug":"farmer-duped-of-rs-250-lakh-in-the-name-of-providing-harvester-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154665-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हार्वेस्टर दिलाने के नाम पर किसान से 2.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हार्वेस्टर दिलाने के नाम पर किसान से 2.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। किसान से कृषि यंत्र विक्रेता की ओर से हार्वेस्टर मशीन दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर निवासी भानू प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बातचीत मलवां मायाराम खेड़ा निवासी अजय सिंह से हार्वेस्टर मशीन खरीद के लिए हुई थी।
आरोप है कि 18 सितंबर को ढोडियाही मोड़ स्थित दुकान पर उन्होंने 3.80 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उन्हें हार्वेस्टर मशीन नहीं दी गई। रुपये मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में 1.30 लाख रुपये वापस किए गए। 2.50 लाख रुपये अभी भी नहीं लौटाए गए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि यह सौदा राजू सिंह की मध्यस्थता में हुआ था। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।