{"_id":"6427377db99e45bc0e004bd6","slug":"farmer-died-due-to-truck-collision-fatehpur-news-c-12-1-155509-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, निमंत्रण में जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, निमंत्रण में जाते समय हुआ हादसा
Sat, 01 Apr 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लालपुर मोईद्दीनपुर निवासी चंदन सिंह (42) किसान थे। वह गुरुवार रात बाइक से रतीपुर गांव निमंत्रण में जा रहे थे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बाइक सवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सागर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।