फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer cut his life by train

Fatehpur News: किसान ने ट्रेन की कटकर दी जान

Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 07 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer cut his life by train
फोटो 36- फाइल फोटो रामबाबू
विज्ञापन

- दामाद की 10 दिन पहले हादसे में हुई थी मौत, परिजनों ने बताया तनाव में था
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव। मानसिक तनाव के चलते किसान ने गुरुवार रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव निवासी रामबाबू (43) किसान था। घर से अचानक रात को निकला था। गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पर ट्रेन से कट गया। हादसे की सूचना पर परिजन पहुंचे। मृतक के बेटे संजय ने बताया कि पिता परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण मानसिक तनाव में रहते थे। करीब दो माह पहले बहन शिवानी की कानपुर में शादी की थी। शादी में कर्ज भी लिया था।
करीब 10 दिन पहले बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार पर बहन की जिम्मेदारी भी आ गई। वह रात को कब घर से निकले, इसका भी किसी को पता नहीं लगा। ग्रामीणों से पिता की मौत की खबर मिली। तनाव के चलते ही जान दी है। हादसे से मृतक की मां सहदेईया और पत्नी रामदुलारी का हाल बेहाल दिखा। मृतक के तीन बेटे संजय, सूरज, नीरज और एक बेटी शिवानी है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फंदा लगा दी जान
फतेहपुर। पत्नी से विवाद के चलते युवक ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। राधानगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी सुनील कुमार (35) मजदूरी करता था। उसका सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे से कमरे की छत पर कुंडे से शव लटकता परिजनों ने देखा। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि बेटे और बहू के बीच अनबन रहती थी। छह माह पहले बहू मायके चली गई थी। कई बार बुलाने पर नहीं आई। इसी बात से बेटा तनाव में रहता था। बहू ने भरण-पोषण का वाद भी दाखिल किया था। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मृतक का पत्नी से विवाद होने का पता लगा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed