{"_id":"69e2868ea5795dfec50699ee","slug":"famous-tea-vendor-of-bahera-chowki-and-his-family-beaten-up-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153023-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बहेरा चौकी के चर्चित चाय दुकानदार समेत परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बहेरा चौकी के चर्चित चाय दुकानदार समेत परिवार को पीटा
विज्ञापन
फतेहपुर। क्षेत्र की चर्चित चाय की दुकान पर चाय के पैसे मांगने पर मारपीट हो गई। अहिरन का पुरवा निवासी शेषमणि ने बताया कि इलाके के जरजीस अहमद, कयूम अहमद, यासीन अहमद, जावेद अहमद व 17 अन्य लोगों ने लेनदेन के विवाद में उनके बेटे आर्यन पर हमला कर दिया।
बचाने आए दुकानदार और परिवार की महिलाओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और गल्ले से नकदी लूटकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने दो माह पहले यहां चाय पी थी। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग निकले।
मामले में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ दुर्गेश दीप ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। जांच के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।