फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Family asleep, thieves take cash and jewelry across

Fatehpur News: सोता रहा परिवार, चोरों ने नकदी और जेवरात किए पार

Mon, 30 Jun 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Family asleep, thieves take cash and jewelry across
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव में कमरे का ताला तोड़कर रविवार रात चोर नकदी व लाखों के जेवरात चुरा ले गए। मौके पर पुलिस ने जांच की है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सूरज पाल सिंह किसान हैं। वह परिवार के साथ रात को घर के बरामदे में सोए थे। घर के एक कमरे में बहू अपने बच्चों के साथ सोयी थी। छत की सीढि़यों का दरवाजा रात को खुला छूट गया था। उसी रास्ते से चोर घर के अंदर पहुंचे। कमरे का ताला तोड़कर अलमारी तक पहुंचे। लाॅकर तोड़कर चोर 40 हजार रुपये नकद और करीब नौ लाख के जेवरात चुरा ले गए। सूरज पाल सिंह ने बताया कि बहू गोल्डी सुबह कमरे में सफाई करने पहुंची। कमरे का बिखरा सामान व लॉकर टूटा देखकर चोरी का पता लगा। चोर सोने के झाला, झुमकी, हार, माला, चेन, पांच अंगूठी, टॉप्स, पायल की उड़ा ले गए। पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ,चौकी प्रभारी उपदेश कुमार, फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed