{"_id":"6a6a3dcca53f9aba530ea2c9","slug":"families-clashed-in-front-of-the-accountant-for-the-kisan-samman-nidhi-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159462-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लेखपाल के सामने किसान सम्मान निधि के लिए परिवार भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लेखपाल के सामने किसान सम्मान निधि के लिए परिवार भिड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर। भूमि पैमाइश के लिए आईजीआरएस शिकायत का निस्तारण करने पहुंचे लेखपाल के सामने किसान सम्मान निधि को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने विवाद शांत कराया। मामले में दोनों पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थरियांव थाना क्षेत्र की हसवा चौकी के प्रभारी अंबरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि एकारी गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव ने भूमि पैमाइश को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत की थी। मंगलवार को लेखपाल रामबाबू जांच के लिए गांव पहुंचे। तभी दूसरे पक्ष के राकेश चंद्र श्रीवास्तव भी पहुंच गए और किसान सम्मान निधि की राशि अनिल श्रीवास्तव के खाते में आने पर आपत्ति जताई।
विवाद के दौरान अनिल श्रीवास्तव पक्ष से राकेश कुमार की पत्नी साधना देवी भी पहुंच गईं। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।पूछताछ में लेखपाल ने बताया कि वह पैमाइश संबंधी आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
तभी किसान सम्मान निधि को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक पक्ष के अनिल श्रीवास्तव, साधना देवी पत्नी राकेश कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव तथा दूसरे पक्ष के राकेश चंद्र श्रीवास्तव और देवानंद उर्फ बबलू श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।