फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fake urea plant busted, three arrested

Fatehpur News: नकली यूरिया प्लांट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fake urea plant busted, three arrested
बिंदकी। पुलिस ने अवैध प्लांट लगाकर नकली तरल यूरिया बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी से तीन लोग पकड़े गए हैं। तीन आरोपी फरार हो गए। प्लांट के उपकरण व यूरिया सप्लाई में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घेरवा गांव में वाहनों में प्रयुक्त होने वाली तरल यूरिया का अवैध प्लांट लंबे समय से संचालित हो रहा था। यूरिया वाहनों के पंप में सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने गुरुवार को प्लांट में छापा मारा। मौके से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी सुनील कुमार, काकराबाद निवासी सुमित सिंह, बडौरी निवासी सुधीर सोनी उर्फ कमल सोनी को गिरफ्तार किया। मौके से बड़ौरी निवासी राहुल सोनी, कोरवां निवासी शैलेष पटेल, बिंदकी निवासी रुद्र सिंह फरार हो गए। एक हजार लीटर यूरिया, एक हजार लीटर की सात खाली प्लास्टिक की टंकी, यूरिया तैयार करने केमिकल का एक हजार लीटर मिश्रण, दो मोटर, एक फिल्टर मशीन, जनरेटर, बैटरी, इन्वर्टर, एक लोडर बरामद किया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। करीब दो माह से फैक्टरी संचालित हो रही थी। प्रतिदिन लगभग तीन हजार लीटर लिक्विड यूरिया का उत्पादन किया जाता था। आसपास के क्षेत्र व शहर के एक डीलर को सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed