फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Failure to do homework the teacher to student

शिक्षक ने होमवर्क न करने पर छात्र को पीटा

Wed, 16 Sep 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर। Updated Wed, 16 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Failure to do homework the teacher to student

जेल रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिक्षक के गणित का होमवर्क पूरा नहीं करने पर छात्र को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से पीड़ित छात्र खौफजदा है। परिजनों नेघटना को लेकर प्रिंसिपल से शिक्षक की शिकायत की है। प्रिंसिपल ने घटना की जांच करके शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


 
शहर के वर्मा चौराहा मोहल्ला निवासी उदय सिंह का 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा सात का छात्र है। छात्र ने सोमवार शाम घर पहुंचकर कपड़े उतारे, तो परिजन उसके शरीर पर काले निशान देखकर हैरत में पड़ गए। स्कूल में पिटाई किए जाने की बात सामने आने पर मंगलवार को छात्र को लेकर उसके पिता स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


प्रिंसिपल एके मिश्र को छात्र के पिता ने बताया गणित के शिक्षक प्रभात गुप्ता ने उसके बेटे की बुरी तरह पिटाई की है। प्रिंसिपल के पूछताछ करने पर शिक्षक प्रभात गुप्ता ने छात्र की पिटाई करने की बात स्वीकार कर ली। छात्र ने बताया क्लास के सभी छात्रों का गणित का होमवर्क पूरा नहीं था। काम पूरा करने के लिए टीचर ने कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने क्लास के सारे छात्रों की पिटाई की थी लेकिन उसे सबसे अधिक पीटा। छात्र के पिता ने बताया उसका बेटा पिटाई के बाद से खौफजदा है। वह ठीक  से बातचीत नहीं कर पा रहा है। उसने खाना भी नहीं खाया है। प्रिंसिपल ने बताया  शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है। दोषी साबित होने पर वह शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

-----------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed