{"_id":"5a36b4734f1c1b96368b523f","slug":"faced-faces-getting-free-electricity-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त बिजली कनेक्शन पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त बिजली कनेक्शन पाकर खिले चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन देतीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर सौभाग्य योजना ने गरीबों के चेहरे खिला दिए। मुफ्त कनेक्शन पाकर लोग गदगद हो गए। पहले महीनों चक्कर लगाने के बाद भी बिजली नहीं नसीब होती थी। रविवार को अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगा कनेक्शन बांटे गए। केंद्रीय साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, जय कुमार जैकी और विधायकों ने बीपीएल और एपीएल कार्डधारकों को कनेक्शन दिए।
विज्ञापन
शहर क्षेत्र के बीबीहाट गांव में सदर विधायक विक्रम सिंह ने गरीबों को सौभाग्य योजना के कनेक्शन बांटे। एक्सईएन प्रथम एसडी सिंह, एसडीओ सदर अविनाश अग्रहरि, एसडीओ राधानगर नितिन जायसवाल मौजूद रहे। अमौली प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम नसेनिया में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एपीएल और बीपीएल को कनेक्शन के प्रमाणपत्र दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संकल्प के आधार पर सरकार काम कर रही है। गरीबों को मुफ्त कनेक्शन और अन्य लोगों को बिल के साथ 50-50 रुपये की दस किस्त की ईएमआई पर कनेक्शन मिलेगा। एसडीओ वैभव आनंद, जेई नीलेश मिश्रा, प्रधान अवधेश कुमार, अतुल बिहारी मिश्रा, राजकुमार वर्मा, रामकरन वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
धाता प्रतिनिधि के अनुसार अटेलवा में कैंप लगाकर एसडीओ एके सिद्दीकी, अवर अभियंता जितेंद्र मौर्य ने 50 से अधिक लोगों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया। पप्पू सिंह, राजू सिंह, कमलेश, बब्लू सिंह, रोहित भी मौजूद रहे। असोथर प्रतिनिधि के अनुसार राजस्व गांव जमलामऊ में कैंप लगा आठ बीपीएल और 60 एपीएल कार्डधारकों को कनेक्शन दिए। जेई बसंत कुमार, कैशियर ज्ञानेंद्र, लाइनमैन सुनील, प्रधान राजकुमार यादव मौजूद रहे। विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार किशनपुर बिजली उपकेंद्र के रामपुर गांव में कैंप लगाया गया। जेई पंकज प्रकाश राज ने लोगों को कनेक्शन दिया। हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार अधारी के पुरवा में कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी ने कैंप में मुफ्त में 130 लोगों को बिजली कनेक्शन दिया। कहा कि योजनाओं में कोई अधिकारी कर्मचारी सुविधा शुल्क मांगे तो जानकारी दें, तुरंत कार्रवाई होगी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरएन सिंह, एसडीओ आरबी मौर्या, जेई कल्लू यादव, जिला पंचायत सदस्य गुलशन लोधी, अनिल शुक्ला, संतोष, कमलाकांत, लालू सिंह, रामसूरत द्विवेदी, रमेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
125 लोगों को दिए कनेक्शन
खागा। सौभाग्य योजना के तहत क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में करीब 125 गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए। जेई सत्यनारायण ने बताया कि करीब 60 कनेक्शन कूरा गांव में और पुरइन गांव मे 65 कनेक्शन दिए गए। इस मौके पर भाजपा खागा मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता, धीरज मोदनवाल, संतोष कुमार पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, रामगोपाल सिंह भी मौजूद रहे।
मंत्री और विधायक ने बांटे कनेक्शन
बिंदकी। खजुहा ब्लाक के बसंतखेड़ा गांव में कैंप लगाया गया। मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी पहुंचे। उन्होंने 55 एपीएल और 10 बीपीएल गरीबों को कनेक्शन बांटे। एसडीओ रवींद्र कुमार ने अमौली ब्लाक के सठिगवां में 46 बीपीएल, धमनाखुर्द में 46 बीपीएल कनेक्शन बांटे। इसी प्रकार मलवां विकास खंड के जाफराबाद गांव में विधायक करण सिंह पटेल ने सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन बांटे। एसडीओ बिंदकी रवींद्र प्रकाश, जेई प्रशांत शुक्ला, लिपिक संतोष निगम, भाजपा बीरेंद्र दुबे, मधुराज विश्वकर्मा, अतुल द्विवेदी, रोहित कश्यप, दिनेश तिवारी, विभोर द्विवेदी भी मौजूद रहे।