{"_id":"57c9cf884f1c1bd5352cb678","slug":"facebook-objectionable-comment-death-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी, जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी, जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में प्रदर्शन करते समिति कार्यकर्ता ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब बंद कराने की मांग को लेकर रैली निकालने से खफा एक राजनैतिक दल के फ्रंटल संगठन कार्यकर्ताओं ने एनजीओ संचालक को जान से मारने की धमकी दी हैै। फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी की गई। नाराज समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने खुद के साथ अभद्रता को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर कोतवाल आरके पांडेय पहुंचे। उन्होंने सभी को शांत कराया। ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कोतवाल को तहरीर देकर बताया कि 29 अगस्त को शराब बंदी को लेकर रैली निकाली थी।
विज्ञापन
रैली की फोटो फेसबुक में पोस्ट की थी। उसी रात एक राजनैतिक दल के फ्रंटल संगठन के संयोजक और युवा मोर्चा के मंत्री द्वारा गाली गलौज वाली टिप्पणी की गई। उसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल पर कॉल कर बदसलूकी की। ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कॉल रिकार्डिंग और फेसबुक टिप्पणी की सीडी पुलिस को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, कमल किशोर, अमित सिंह, आनंद मिश्रा, उदित नारायण शुक्ला, संजयदत्त समेत दर्जनों कार्यकता रहे। कोतवाल ने बताया कि जांच के लिए दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन