{"_id":"66b27ccadb9e6d4c040dd944","slug":"extorting-jewelery-from-forest-guards-wife-on-the-pretext-of-tantra-mantra-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-119208-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर वन रक्षक की पत्नी से जेवरों की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर वन रक्षक की पत्नी से जेवरों की टप्पेबाजी
विज्ञापन
बिंदकी। बेटी के साथ गई वनरक्षक की पत्नी को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर टप्पेबाज जेवरात ले गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर टप्पेबाजों की पहचान की कोशिश कर रही है। करीब एक लाख के जेवरात की टप्पेबाजी बताई जा रही है।
ललौली रोड निवासी वनरक्षक महेंद्र कुमार की पत्नी निशा देवी पुत्री दिव्यांशी के साथ बैलाही बाजार सब्जी खरीदने गई थीं। दो टप्पेबाज उनके पास पहुंचे। पति की तबीयत बिगड़ी होने का झांसा दिया। तंत्र-मंत्र में उलझाकर महिला से सारे जेवरात पर्स में रखवाए। टप्पेबाजों ने निशा को कुछ दूर आगे तक जाने के लिए कहा। जैसी ही वह आगे गईं, टप्पेबाज भाग निकले। टप्पेबाजी का अहसास होते ही रोड पर निशा बिलखने लगीं। पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे देखकर टप्पेबाजों की पहचान में जुटी है। वन रक्षक मूल रूप से थाना कल्यानपुर क्षेत्र के सौंह गांव निवासी हैं। वह बावन इमली शहीद स्मारक कार्यालय में वन रक्षक के पद पर तैनात हैं। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।