फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Exposure visits will be organized for 2,336 students from PM SHRI schools.

Fatehpur News: पीएम श्री विद्यालयों के 2336 विद्यार्थियों को कराया जाएगा एक्सपोजर विजिट

Thu, 27 Aug 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Exposure visits will be organized for 2,336 students from PM SHRI schools.
फतेहपुर। पीएम श्री कार्यक्रम के तहत जिले के 14 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के 2,336 छात्र-छात्राओं को अक्तूबर और नवंबर में एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों के ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देना है।
विज्ञापन

विजिट पर प्रति छात्र 500 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस हिसाब से 2336 छात्रों के भ्रमण पर करीब 11.63 लाख रुपये खर्च होंगे। छात्र-छात्राओं को जिले और आसपास के जिलों में स्थित वैज्ञानिक एवं औद्योगिक संस्थानों, स्टार्टअप, ओडीओपी इकाइयों, विज्ञान पार्क, संग्रहालय, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट और कृषि विश्वविद्यालयों का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। संबंधित संस्थान को विजिट से 10 दिन पहले पत्र भेजकर कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। भ्रमण से पहले छात्रों के अभिभावकों से सहमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिट के बाद विद्यार्थियों को दी गई जानकारी के आधार पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। एक्सपोजर विजिट के फोटोग्राफ, वीडियो और डिजिटल डायरी भी एकत्र की जाएगी।

डीसी प्रशिक्षण अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रति छात्र 500 रुपये की धनराशि निर्धारित है। इसमें 200 रुपये बस किराया, 200 रुपये भोजन और पानी, 50 रुपये नाश्ता तथा 50 रुपये नोटबुक और पेन के लिए खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों और संस्थानों की कार्यप्रणाली से रूबरू कराकर उनके ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed