फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Explosion in sweet shop, house destroyed

Fatehpur News: मिठाई की दुकान में विस्फोट, मकान ध्वस्त

Fri, 18 Apr 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Explosion in sweet shop, house destroyed
चौडगरा। थानाक्षेत्र के कस्बा अकबरखेड़ा मार्ग पोखरी गांव स्थित मिठाई दुकान में बुधवार रात करीब 11 बजे अचानक विस्फोटक हो गया। धमाका इतना तेज था कि दुकान की स्लैब ढह गई। बीम तक फट गई। दुकानदार से सटे मकान में दरारें पड़ गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। फायर, फॉरेसिंक की जांच में साफ हुआ कि गैस सिलिंडर का रिसाव हो रहा था। बिजली आने शार्ट सर्किट से घटना हुई है।
विज्ञापन

पोखरी गांव निवासी संतोष गुप्ता हलवाई हैं। घर आगे हिस्से में मिठाई की दुकान व चाय नाश्ता का होटल है। उनके दो पुत्र मनीष गुप्ता व आशीष गुप्ता हैं। मनीष ने बताया कि करीब रात 10 बजकर 55 मिनट में लाइट चली गई थी। पांच मिनट बाद लाइट आते ही तेज धमाका दुकान में हुआ। घर की दीवार में भी दरारें पड़ गईं। उसकी पत्नी विनीता पुत्री काव्या, पिता संतोष गुप्ता, मां रामदुलारी सो रहे थे। सभी लोग घबरा कर उठे। किसी तरह छत पर पहुंचे। आगे की पूरी छत ढही देखकर पुलिस को खबर दी। आसपास के लोग धमाका सुनकर इकट्ठा हो गए। करीब 20 फीट दूर खेत में दुकान का दरवाजा, खिड़की पड़े मिले। हल्का इंचार्ज रामानुज यादव मौके पर पहुंचे। फॉरेसिंक टीम गुरुवार दोपहर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने ब्रेड, इलेक्ट्रिक उपकरण, गैस सिलिंडर सहित विभिन्न वस्तुओं को इकट्ठा किया है। मौके पर गैस सिलिंडर, इनवर्टर, बैटरी आदि बिजली उपकरण सुरक्षित मिले। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि विस्फोट की टीमों ने जांच की। जांच में साफ हुआ कि सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। लाइट आने पर तारों में शार्ट सर्किट की चिंगारी से विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed