फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Explanation from two BDOs on malnutrition and laxity in rejuvenation

Fatehpur News: कुपोषण और कायाकल्प में ढिलाई पर दो बीडीओ से स्पष्टीकरण

Tue, 14 Oct 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Explanation from two BDOs on malnutrition and laxity in rejuvenation
फोटो-22-महात्मा गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद - फोटो : samvad
फतेहपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर लापरवाही और ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति धीमी पाए जाने पर डीएम रविंद्र सिंह ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजयीपुर और खजुहा से स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीपीओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह कार्रवाई कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला पोषण समिति और कन्वर्जेंस विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान की गई। डीएम ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, समय पर निरीक्षण करने और निर्माणाधीन केंद्रों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पोषण ट्रैकर में आधार प्रमाणीकरण कम होने पर सीडीपीओ हथगाम से स्पष्टीकरण मांगा गया। हसवा ब्लॉक में फेस रिकग्निशन सिस्टम की प्रगति धीमी होने पर भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में लर्निंग लैब, पोषाहार वितरण, गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार, एनआरसी में भर्ती बच्चों की स्थिति और सैम-मैम बच्चों की पहचान व पोषण सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों की भी जांच हुई। डीपीओ को बच्चों की निगरानी कर नियमित रिपोर्ट देने के निर्देश मिले।

बैठक में डीडीओ, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, बीएसए, अधिशाषी अभियंता आरईएस, डीपीआरओ, बीडीओ और सभी सीडीपीओ मौजूद रहे।

फोटो-22-महात्मा गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद

फोटो-22-महात्मा गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed