{"_id":"577821164f1c1bd34979baaf","slug":"explain-to-the-public-the-work-of-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को बताए सरकार के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को बताए सरकार के काम
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
कसौटी पर चार साल के मंच पर अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
कसौटी के चार साल का आंकलन कराने उतरे अफसरों ने शनिवार को खागा में आयोजन किया। मंच पर अफसर बैठे और सामने लाभार्थी। एक-एक कर उन्हें योजनाओं की जानकारी, लाभ पाने का तरीका, लाभ पाए लोगों का सामना और सुरक्षा की दिशा में हुए प्रयास बताए गए। यह पूरी चीज फिल्माई भी गई।
एंकर बने अवधेश चंद्रवंशी ने प्रगति के पथ पर अपना प्रदेश- उत्तर प्रदेश की बात कहकर अधिकारियों से योजनाओं के बारे में पूछा। डीएम डा. वेदपति मिश्रा ने कहा कि चार साल में ही प्रदेश सरकार ने सारी योजनाओं को धरातल पर उतार दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और अन्य रोजमर्रा से जुड़ी ग्रामीण की योजनाओं को लागू किया गया है। गरीबों को पेंशन योजनाओं से लाभांवित किया गया है। जल योजना लागू हुई है।
एसपी कलानिधि नैथानी ने पंचायत चुनाव बहुत निष्पक्ष कराए गए हैं, कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। जिले के सभी संगठित अपराधी गिरोहों को खत्म कर दिया गया है। 100, 108, 1090 और 1098 नंबर डायल करने से पीड़ितों को तत्काल राहत दी जाती है। एसडीएम अमित भट्ट ने भूमिहीनों को पट्टे पर जमीन, कृषक बीमा योजना और दैवी आपदा मुआवजा देने की बात कही। सीओ अतुल कुमार चौबे ने कानून- व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर लोहिया आवास,समाजवादी पेंशन के लाभार्थी मौजूद थे।