फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   every house crippled with viral fever and cold

बढ़ते तापमान के साथ बढ़ता संक्रमण, घर-घर जुकाम बुखार की दस्तक

Sun, 15 Feb 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
every house crippled with viral fever and cold

बदलते मौसम के साथ बढ़ता संक्रमण। बढ़ते तापमान के साथ ही वायरल फीवर, जुकाम, बुखार ने दस्तक दे दिया है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां इन दिनों संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों की भीड़ लग रही है।

विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सात सौ से ज्यादा मरीजों ने पंजीकरण कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछापों ने भी अपनी दुकान सजा ली है और इलाज के नाम पर नीली, पीली गोली देकर मनमानी फीस वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की भीड़ रही। पर्चा वार्ड से लेकर ओपीडी और इमरजेंसी कक्ष में रोगी मिले। दिनभर 752 पर्चे बनाए गए।

ओपीडी वार्ड में फिजीशियन कक्ष और बाल रोग विशेषज्ञ कक्षों के सामने बैठे मरीज अपनी बारी का इंतजार करते मिले।

बकंधा से आई पूनम वर्मा ने बताया कि उनका दो वर्षीय बेटा पिछले एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित है। इसी प्रकार एकारी के राजू वर्मा सर्दी जुकाम से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार से ग्रसित देवीगंज निवासी जयदीप ने बताया कि पर्चा बनवा लिया है अधिक भीड़ होने की वजह से अभी तक नंबर नहीं आया, तकलीफ बढ़ती जा रही है।

जिला अस्पताल में इलाज कर रहे फिजीशियन डा.आरएम गुप्ता ने बताया कि बदलते मौसम में खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। सर्दी से गर्मी और गर्मी से सर्दी का मौसम बदलने पर मानव शरीर तापमान अर्जेस्ट नहीं कर पाता जिससे बीमारियां घेर लेती हैं।


बताया कि प्रतिदिन डेढ़ सौ से दौ सौ मरीज सर्दी जुकाम व बुखार से पीड़ित आ रहे हैं।

इनसेट ---

यह बरतें सावधानी ---
सुबह शाम पर्याप्त गरम कपड़े पहनें
ताजा भोजन करें और साफ पानी पिएं
आसपास गंदगी और जलभराव न होने दें
बीमार होने पर कुशल चिकित्सक से ही इलाज कराएं
भोजन में फल और सब्जियों को प्राथमिकता दें
बच्चों को इन दिनों निमोनिया का खतरा बढ़ा है इसलिए ठंड से बचाएं
गुनगुने पानी से नहाएं और नियमित व्यायाम करें

‘इन दिनों वायरल फीवर की चपेट में लोग आ रहे हैं। ऐसे में साफ सफाई और खान पान का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सकों को नियमित समय से ओपीडी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ भी चलाया जाएगा।’ - विवेक कुमार, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed