{"_id":"69e3d3fa21551857f2029bd7","slug":"ever-since-akhilesh-was-given-tea-his-doom-has-come-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153043-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जब से पिलाई अखिलेश को चाय, तब से आई शामत...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जब से पिलाई अखिलेश को चाय, तब से आई शामत...
विज्ञापन
फोटो-16-अखिलेश यादव को चाय पिलाने की फोटो वायरल। वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। अल्लीपुर बहेरा स्थित चर्चित चाय दुकानदार परिवार के साथ शुक्रवार को मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। दुकानदार ने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चाय पिलाने के बाद से ही उन्हें लगातार किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है।
मारपीट की घटना से दो दिन पहले दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर चाय पत्ती का नमूना लिया था। बताया गया कि जिले में पहली बार किसी चाय की दुकान से नमूना लिया गया है। दुकानदार का आरोप है कि अधिकारी एल्युमिनियम बर्तनों में चाय बनाने को लेकर धमकी देते हैं और दुकान सील करने की बात कहते हैं।
खागा तहसील क्षेत्र में 20 फरवरी को अखिलेश यादव का काफिला अल्लीपुर चौकी चौराहा स्थित चर्चित चाय दुकान पर रुका था। यहां उन्होंने कुल्हड़ में चाय पी थी और दुकानदार के पुत्र आर्यन यादव की प्रशंसा भी की थी। आर्यन ने उस दौरान सोशल मीडिया पर चाय पिलाने की तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद से वह वह चर्चा में आ गया था। हालांकि आर्यन सोशल मीडिया पर कॉमेडी ब्लॉग के लिए चर्चित हैं।
विज्ञापन
दुकानदार और उसके परिवार का आरोप है कि इसके बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है और शुक्रवार को परिवार पर हमला भी किया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि एक अप्रैल को आईजीआरएस पर शिकायत आई थी। 15 अप्रैल को जांच करने के लिए टीम ने चाय की पत्ती का सैंपल लिया था। निरीक्षण के दौरान चाय पत्ती में मिलावट की आशंका जताई थी।
इसके चलते सैंपल लिया गया है। मौके पर दुकानदार ने खाद्य पंजीकरण लाइसेंस दिखाया। वह 10 अगस्त 2028 तक वैध है। उन्होंने धमकी के आरोपों को निराधार बताया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
चाय की दुकान बंद रही
घटना के बाद से पीड़ित पक्ष ने चाय की दुकान बंद कर दी है। दुकानदार शेषमणि ने बताया कि परिवार दहशत में है। इसलिए होटल बंद रखा गया है।
लूट की धारा हटी, मामूली धाराओं में चालान
सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि मामले में दर्ज प्राथमिकी की विवेचना के दौरान लूट का आरोप सिद्ध नहीं हुआ इसलिए धारा हटा दी गई है। आरोपियों में जरजीस समेत तीन लोगों का चालान किया गया है। बताया गया कि विवाद चाय के रुपये पहले मांगने को लेकर हुआ था।
-- -- -- -- -- --
एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम होगा ‘पीडीए टी’: अखिलेश
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा चौकी चौराहा स्थित चाय की दुकान से चाय पत्ती का सैंपल लिए जाने के मामले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा पूरे प्रदेश के चाय विक्रेता पीडीए से जुड़ेंगे और एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम होगा ‘पीडीए टी’।
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रिय चायवालों, फतेहपुर में उन्होंने आत्मनिर्भर आर्यन की दुकान पर प्रेमपूर्वक चाय पी थी। इसके बाद फूड सिक्योरिटी विभाग ने आर्यन (होटल संचालक शेषमणि के पुत्र) से सैंपल लिया। यह कहकर धमकी दी कि तुम एल्युमीनियम के बर्तन में चाय बनाते हो दुकान सील कर देंगे।
उन्होंने तंज किया कि अच्छा हुआ यह नहीं कहा कि लाल सिलिंडर पर बनाते हो तो सील कर देंगे। वैसे कह भी नहीं पाते क्योंकि सिलिंडर मिल ही नहीं रहा है।
अखिलेश ने एक्स पर आरोप लगाया कि यह धमकी केवल आर्यन को नहीं बल्कि उन सभी युवाओं को है जो बेरोजगारी के इस दौर में चाय या छोटे कारोबार के सहारे आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहे हैं।
सरकारी विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस व्यवस्था का नाम मिलावट विभाग रखा जाना चाहिए। पीड़ितों में प्रीपेड पीड़ित के बाद अब ‘टी पीड़ित’ की नई श्रेणी जुड़ गई है। (संवाद)