{"_id":"6adf8d31bd117069e70362cd","slug":"even-after-16-days-the-police-have-not-been-able-to-apprehend-those-accused-of-the-farmers-murder-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165201-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 16 दिन के बाद भी किसान के हत्यारोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 16 दिन के बाद भी किसान के हत्यारोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के सातों पीत के मजरे गड़रियन पुरवा में किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में 16 दिन बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं, लेकिन अब तक न हत्या की वजह सामने आई है और न ही आरोपी का पता चल सका है।
किसान सीताराम पाल (75) की 11 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे थे और वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की थीं। इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
किसान की हत्या किसने और क्यों की, यह सवाल अब भी अनसुलझा है। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस टीमें हत्याकांड का खुलासा करने के प्रयास में जुटी हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।