फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Even after 10 months of appointment, no posting, secretary sitting idle

Fatehpur News: नियुक्ति के 10 महीने बाद भी तैनाती नहीं, सचिव खाली बैठे

Tue, 19 Aug 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Even after 10 months of appointment, no posting, secretary sitting idle
फतेहपुर। जिले में ग्रामीण विकास की रफ्तार प्रशासनिक लापरवाही के चलते थमती नजर आ रही है। जिले की 816 ग्राम पंचायतों को 257 कलस्टरों में विभाजित किया गया है, लेकिन वर्तमान में केवल 156 ग्राम पंचायत सचिव ही तैनात हैं। स्थिति यह है कि करीब 10 माह पहले नियुक्त किए गए 40 सचिवों को अब तक तैनाती नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद इन सचिवों को विभिन्न ब्लॉकों में तो भेजा गया, लेकिन न तो किसी पंचायत भवन की जिम्मेदारी दी गई और न ही कोई कलस्टर आवंटित किया गया। नियुक्ति के 10 महीने बीतने के बावजूद इन्हें सिर्फ कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पहले से कार्यरत कई सचिवों को दो से तीन कलस्टरों का कार्यभार संभालना पड़ रहा है। इससे योजनाओं के संचालन में देरी हो रही है। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाएं सीधे प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थिति से न केवल सचिव परेशान हैं, बल्कि ग्रामीणों को भी योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित सचिवों को जल्द से जल्द पंचायत सौंपकर तैनाती सुनिश्चित की जाए।


ये हैं कलस्टर
12 से 15 हजार की आबादी को मिलाकर एक कलस्टर बनाया जाता है। जिले में 816 गांवों के सापेक्ष 257 कलस्टर बनाए गए हैं। उस हिसाब से जनपद में एक कलस्टर में तीन गांव आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed