फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ensure timely disposal of applications on the Nivesh Mitra portal.

Fatehpur News: निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदनों का समय से करें निस्तारण

Tue, 25 Aug 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ensure timely disposal of applications on the Nivesh Mitra portal.
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति, समझौता ज्ञापन क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने निवेशक समस्याओं के समाधान निर्देश दिए। मीना ने निवेश मित्र पोर्टल के आवेदनों का समय पर निस्तारण और चूककर्ता श्रेणी से बचने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, युवा उद्यमी विकास, युवा स्वरोजगार और एक जनपद एक उत्पाद के लंबित ऋण आवेदनों शीघ्र स्वीकृत-वितरित करने को कहा। उद्यमियों की कैंची मोड़ सेवा लेन को यूपी सीडा मलवां सेवा लेन से जोड़ने की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी ने एनएचएआई से पत्राचार को कहा। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को उद्यमियों की बिजली शिकायतों के समाधान बैठक करने के निर्देश दिए। मीना ने कारोबार सुगमता सुधार जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-2026 पर चर्चा की और खाली भूखंडों के प्रचार-प्रसार व आवंटन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed