फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Emphasis on water harvesting and sanitation on World Water Day

विश्व जल दिवस पर जल संचयन और स्वच्छता पर जोर

Sun, 22 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 22 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on water harvesting and sanitation on World Water Day

विश्व जल दिवस पर रविवार को जल संचयन के साथ-साथ

विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों में साफ सफाई पर विशेष जोर दिया गया। जल संकट की चुनौतियोें से निपटने और गंदगी से उबारने की सीख के साथ सजगता को हथियार बनाने की नसीहत दी। कहा कि भविष्य की चुनौतियों से पार पाने को अभी से अलर्ट हो जाना बेहतर है।

विकास भवन के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत विश्व जल दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 16 मार्च से 22 मार्च तक चले राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता जागरण सप्ताह पर चर्चा हुई।

डीपीआरओ नंदिनी जैन ने जल संचयन को समय की दरकार बताते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्पन्न होने वाले जल संकट से निपटने को अभी से प्रयास करने होंगे। जल की बर्बादी रोक संचय करने से जल संकट से निजात मिलेगी। स्वच्छता को जीवन से जोड़ते हुए इस अभियान को और बेहतर आयाम देने की वकालत की।

मुख्य अतिथि अतरहा ग्राम पंचायत के प्रधान गोवर्धन ने भी जल संचयन और स्वच्छता को जिंदगी का सार बताया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक शरद अवस्थी ने स्वच्छता और स्वास्थ्य पर रोशनी डाली।

सारथी फाउंडेशन के डीपीएम मदन ने ग्रामीणों के  बीच चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यशाला में ग्रामीणों के वाश फोरम और स्वच्छता समूहों से आई महिलाओं ने भी विचार रखे।

इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत त्रिपाठी, राधा, अवधेश बिहारी, महेश शंकर बाजपेई, गया प्रसाद तिवारी, बीपी सिंह, बीपी पांडेय, राशिद अली, नंदलाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed