फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elementary school paharpur made number1

प्राथमिक स्कूल पहरवापुर बना नंबर वन

Tue, 22 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Elementary school  paharpur made number1
जिले का नंबर वन बना मलवा पहरवापुर का प्राथमिक स्कूल

 जिले के 27 सौ स्कूलों में मलवां ब्लाक के पहरवापुर प्राथमिक स्कूल को नंबर वन चुना गया। अच्छी पढ़ाई व सभी सुविधा से लैस इस स्कूल को विद्यालय पुरस्कार योजना में एक लाख 20 हजार रुपये पुरस्कार के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के लिए शासन ने यह योजना शुरू की है। पुरस्कार में चयन होने के लिए बीस मानक तय हैं। इनमें पिछले तीन सत्रों में नामांकन घटे न हों। छात्र नामांकन 150 से कम न हो। स्कूल क्षेत्र में छह वर्ष से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पंजीकरण से वंचित न हो। बच्चों की उपस्थिति 60 प्रतिशत से कम न हो।
विज्ञापन


रंगाई-पुताई, फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था हो। नियमित एमडीएम बन रहा हो। बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहतर हो। बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय और टायलेट हों। यूनिफार्म और किताबों का शत-प्रतिशत वितरण हो चुका हो। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से मानक पूरे करने वाले 10 विद्यालयों की सूची मंगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सभी का स्थलीय सत्यापन कराने के बाद प्राथमिक स्कूल पहरवापुर का चयन हुआ है। विद्यालय में हेडमास्टर नीलम सिंह भदौरिया और दो सहायक शिक्षकों की नियुक्ति है। बीएसए विनय कुमार ने बताया पूरा भवन तिरंगे रंग में पुता है।


बाहर बागवानी और अंदर बच्चों द्वारा तैयार किए गए खिलौने और डिजाइनों की सजावट है। बेसिक शिक्षा विभाग से निर्धारित मानक के अनुसार सभी कक्षाओं के बच्चों का शैक्षिक स्तर भी अच्छा है। इसी वजह से इस स्कूल का नाम पुरस्कार के लिए चयन कर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed