{"_id":"66a2c01345c594c68f02fbc4","slug":"electricity-tripping-and-cuts-increased-the-problems-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-118620-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिजली की ट्रिपिंग व कटौती ने बढ़ाई दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिजली की ट्रिपिंग व कटौती ने बढ़ाई दुश्वारियां
विज्ञापन
फतेहपुर। बारिश के बाद भीषण गर्मी ने जहां लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं मेंटीनेंस के नाम पर हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी अधिक बढ़ा दी है। दिन-रात हो रही कटौती के कारण उपभोक्ताओं की रातों की नींद हराम हो गई है।
बिजली मरम्मत के नाम पर लगातार कटौती की जा रही है। इसमें उपकेंद्रों पर वोल्टेज का बढ़ा भार भी कई जगह बांटकर कम किया जा रहा है। इसके लिए आबूनगर उपकेंद्र में लोड कम करने के लिए व 33 केवीए में काम के कारण जून से अब तक करीब 90 घंटों की कटौती की गई है। इसके अलावा शहर के छह फीडरों में भी काम का हवाला देकर कटौती की गई, लेकिन अभी भी काम पूरा नहीं हो पाया है। वहीं शांति नगर में बुधवार को 33 केवीए केबल में काम को लेकर करीब आठ घंटे कटौती की गई।
नउवाबाग फीडर में 33 केवीए में फाल्ट के कारण करीब 24 घंटे आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण यहां के करीब 18 हजार की आबादी भीषण गर्मी में परेशान हो गई। शुक्रवार व शनिवार को आबूनगर उपकेंद्र मेें नउवाबाग फीडर में लोड कम करने व हरिहरगंज उपकेंंद्र में 33 केवीए केबल की लाइन जोड़ने में प्रतिदिन 6-6 घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा लक्ष्मी कालोनी में एबी कंडक्टर के बदलने के कारण इन दो दिनों में 12 घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
आबूनगर उपकेंद्र से जुड़ा नउवाबाग फीडर बड़ा है। लगातार लोड बढ़ने के कारण केबल में फाल्ट हो रहे है। उसी को लेकर विभक्तिकरण का काम कर एक फीडर से दो फीडरों में बांटा जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को बिना रुकावट के आपूर्ति मिल सके। - एमएम सिद्दकी, एसडीओ, सदर
.......................
रात भर गायब रही बिजली
- उमस भरी गर्मी में बिलबिलाए लोग, पीने के पानी की रही किल्लत
बिंदकी। उत्तरी फीडर ब्रेकडाउन हो जाने के कारण रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शाम 7 बजे से सुबह तक मुश्किल से तीन घंटे भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं रह पाई। इससे उमस भरी गर्मी में 15 हजार की आबादी परेशान हो गई। रात भर लोगों ने किसी तरह जाग कर समय बिताया।
बुधवार की पूरी रात कस्बे का उत्तरी फीडर ब्रेकडाउन की चपेट में रहा। अलग-अलग स्थान पर हुए ब्रेकडाउन व फाल्ट के कारण पूरी रात फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शाम करीब 7.30 के बाद सबसे पहले ईदगाह मैदान के पास मेन लाइन में फाल्ट होने के कारण फीडर ब्रेकडाउन हो गया। कई घंटे तक चले काम के बाद 10 बजे आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन महज 15 मिनट भी आपूर्ति नहीं चल सकी और दोबारा मोहल्ला बजरिया में फाल्ट हो गया और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। किसी तरह 11 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन कुछ देर बाद फिर खराब हो गई। इसके बाद फिर से उत्तरी फीडर की मेन लाइन में फाल्ट होने के कारण फीडर पूरी तरीके से ब्रेकडाउन हो गया।
बुधवार पूरी रात उत्तरी फीडर की आपूर्ति नहीं चल सकी। उमस भरी गर्मी में घरों के भीतर मौजूद महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों का बेहाल हो गया। बिजली कटौती के कारण लगभग तीन हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। जेई सुरेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण और लाइन के बीच में आ रहे पेड़ों की वजह से अधिक फाल्ट की समस्या रही है। पूरी रात कर्मचारियों को लगाकर फाल्ट ठीक कराए गए हैं।