फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity supply of two villages closed for 24 hours

Fatehpur News: दो गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से बंद

Tue, 28 Feb 2023 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Feb 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of two villages closed for 24 hours
विजयीपुर। निहालपुर नहर पुल के पास वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया, जिससे दो गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से बंद है। सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

किशनपुर उपकेंद्र से क्षेत्र के गांवों को बिजली दी जाती है। अमनी फीडर में रविवार रात अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे खंभा टूट गया। इससे एकौरा और रसौली गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली आपूर्ति न होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्रामीण अजय कुुमार, प्रदीप सिंह ने बताया कि इस समय बच्चों की परीक्षा चल रही है। बिजली न आने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्युत कर्मी टूटे खंभे को सही कराने में अनदेखी कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता मेघ सिंह ने बताया कि खंभा टूटने की सूचना नहीं मिली है। उपकेंद्र के अवर अभियंता को भेजकर दूसरा खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed