फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity supply disrupted for 15 hours due to falling tree

Fatehpur News: पेड़ गिरने से 15 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

Sun, 11 Aug 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for 15 hours due to falling tree
बहुआ। कस्बे में एचटी लाइन के ऊपर पीपल का पेड़ गिरने से 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय के पास शनिवार सुबह करीब 3 बजे पीपल का पेड़ एचटी लाइन पर गिरा। इससे ललौली फीडर, पथरी फीडर और बहुआ कस्बे समेत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति 15 घंटे तक पूरी तरह से बाधित है। बिजली आपूर्ति बंद होने से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। घरों के इनवर्टर, पंखे, कूलर, सबमर्सिबल पंप, मोबाइल तक बंद हो गए। बिजली विभाग के कर्मचारी तारों को जोड़ने में लगे हैं, लेकिन शनिवार शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली विभाग के एसडीओ अभिनव कुमार ने बताया कि बहुआ कस्बे में पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हुई है। उसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति रात तक बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed