फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity in Gul village for a week, people worried

Fatehpur News: एक सप्ताह से गुल गांव की बिजली, लोग परेशान

Tue, 06 May 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity in Gul village for a week, people worried
अल्लीपुर (मलवां)। ब्लॉक के झाऊ मेदिनीपुर गांव के ग्रामीण इस भीषण गर्मी में बिजली व पानी दोनों के लिए तरस रहे हैं। गांव में एक सप्ताह पहले भूसा उतारते समय 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसके बाद से विद्युत विभाग ने पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद न तो बिजली बहाल की गई और न ही विभाग का कोई कर्मचारी घायल मजदूरों का हालचाल पूछने पहुंचा है। सात दिन से गांव के करीब 100 घरों में निवास करने वाली 500 की आबादी बिना बिजली के परेशान है। ग्रामीणों को रात में मोमबत्ती के सहारे दिन काटने पड़ रहे हैं और पानी के लिए सिर्फ एक हैंडपंप ही एकमात्र सहारा बना हुआ है। पानी की एक बूंद के लिए लोगोें का लाइन लगानी पड़ रही है। गिरते जलस्तर के कारण हैंडपंप से गंदा पानी आने लगा है। गांव के लोगों को करीब दो से तीन किमी का सफर करके पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण राम भवन, कल्लू, विश्वनाथ, बुद्धू, पुरन, साहिब अली और श्री राम ने बताया कि बिजली के लिए 1076 पर कई बार शिकायत दर्ज कर चुके हैं। इसके साथ सौरा उपकेंद्र के जेई अरविंद कुमार को मौखिक रूप से भी कई बार बताया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed