{"_id":"5daf5c408ebc3e93ba1b37c7","slug":"electricity-fatehpur-news-knp5214489159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर मांगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर मांगा मानदेय
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉारपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर कार्य बहिष्कार किया। आबूनगर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया और दीपावली के पहले बकाया मानदेय दिलाए जाने का मुद्दा उठाया। विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर संविदा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि संविदा कर्मियों को पिछले कई महीना से मानदेय नहीं मिला है। इससे दीपावली का पर्व भी फीका रहेगा। संविदा कर्मचारी ठंडी, गर्मी और बारिश में रात दिन ड्यूटी कर शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को समुचित बनाने का काम करता है, फिर भी समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है। संविदा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण वर्दी, हाईड्रोलिक सीढ़ी, आईकार्ड दिलाया जाए। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार होने पर अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ला, एसडीएम प्रमोद झा, सीओ सिटी रामप्रकाश, अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय, आरएन सिंह मौके पर पहुंचे।
अधीक्षण अभियंता न कहा कि अगस्त महीने का मानदेय दो दिन के अंदर संविदा कर्मियों को दिया जाएगा। जिन कर्मियों का सितंबर महीना के मानदेय भुगतान नहीं किया गया है, उनको 10 नवंबर तक मानदेय दिया जाएगा। जिनका मानदेय इन दो महीना के पहले का बाकी है, उनको दो दिन के अंदर पूरा मानदेय भुगतान कराया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिए जाएंगे। इस मौके पर विवेक माधुरे, दिलीप अग्रिहोत्री, जय प्रकाश शुक्ला, शत्रुघन सिंह, विनय तिवारी, धर्मेंद्र सिंह गौर, विनोद श्रीवास्तव मौजूद रहे।