फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ELECTRICITY

आबूनगर उपकेंद्र में बवाल पब्लिक ने ताला जड़ा

Fri, 28 Jun 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ELECTRICITY
फतेहपुर। आबूनगर उपकेंद्र फीडर का तार टूटकर गिरने से नर्सिंग होम कर्मी के झुलस जाने व बिजली की अधाधुंध कटौती से गुस्साए लोगों ने गुरुवार रात बवाल कर दिया। पब्लिक ने उपकेंद्र में ताला लगा दिया। डीएम, एसपी के आवासों की बिजली काटने की मांग की। एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तब उपकेंद्र का ताला खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्रांश नगर हरिजन कालोनी निवासी रामरतन पासवान का बेटा किशन पासवान(28) नर्सिंग होम से रात करीब नौ बजे घर लौट रहा था। एफसीआई गोदाम के पास हाईटेंशन लाइन का काफी देर से सुलग रहा तार टूटकर गिरा। तार गिरने से बाइक सवार किशन चपेट में आ गया। कर्मी की हालत गंभीर हो गई। इलाके के लोग बिजली सप्लाई बंद करने के लिए बिजली विभाग के कर्मियों का फोन मिलाते रहे लेकिन फोन नहीं उठा। इलाके की महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उपकेंद्र पहुंच गई। इसी दौरान पांच दिन से बिजली संकट से परेशान शादीपुर मोहल्ले के लोग और जेल पुलिस कर्मी भी उपकेंद्र जा पहुंचे। पब्लिक ने उपकेंद्र में ताला जड़ दिया। अधिकारियों के आवासों के लाइन बंद करने की मांग की। एसडीएम प्रहलाद सिंह, सीओ सिटी केडी मिश्रा पहुंचे। एसडीएम ने कई बार एसडीओ व जेई को फोन मिलाया लेकिन फोन नहीं उठा। आधे घंटे बाद एसडीओ से बात हुई। एसडीओ ने वाहन न होने के कारण पहुंचने से मना किया। एसडीमए ने गाड़ी भेजकर एसडीओ को बुलाया। इलाके के राकेश पासवान ने आरोप लगाया कि तार जलने के दौरान शीतल लाइन मैन को सूचना दी गई थी। एक बार फोन उठाया दोबारा फोन बंद कर लिया। इसी वजह से हादसा हुआ है। झुलसा युवक कानपुर रीजेंसी भेजा गया है। जेल पुलिस ने बिजली कटौती के चलते बंदियों के परेशान होने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय, एसडीओ विनय कुमार, जेई आरएन यादव पहुंचे। एसडीएम सीओ ने ताला खुलवाकर आपूर्ति बहाल कराई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गुरुवार को संविदा कर्मचारी हड़ताल में थे। जिसके कारण उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट की शिकायत पर प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकी। नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा उपकेंद्र में किया। आपूर्ति बंद कराने का दबाव बनाया। पुलिस प्रशासन को सूचना देकर बुलाया गया।
विज्ञापन

===============
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed