फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity employees demanded cancellation of privatization

Fatehpur News: विद्युत कर्मचारियों ने निजीकरण को निरस्त करने की मांग की

Sun, 09 Feb 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees demanded cancellation of privatization
फतेहपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के लिए तय किए गए मानक स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट के ड्राफ्ट को असंवैधानिक करार दिया। इसको लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। इंजीनियर विजय कटारिया ने बताया कि यह ड्राफ्ट पूरी तरह से निजी कंपनी को मुनाफा कमाने और सरकारी क्षेत्र की बिजली की संपत्तियों को कौड़ियों के दाम बेचने के लिए बनाया गया है। स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट का इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 63 में कोई उल्लेख नहीं है। इसलिए यह पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होंने मांग की है कि निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जानी चाहिए। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने अभी तक विद्युत वितरण के निजीकरण के लिए स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट फाइनल नहीं किया है। सितंबर 2020 में जारी किए गए ड्राफ्ट पर सैकड़ों आपत्तियां आई हैं। इस मौके पर इंजीनियर और कर्मी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed