{"_id":"611177218ebc3e7757001c39","slug":"electric-supply-disrupted-fatehpur-news-knp6453107133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से कस्बा में नहीं आ रही बिजली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से कस्बा में नहीं आ रही बिजली, लोग परेशान
विज्ञापन
थरियांव। ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। तीन दिन से बिजली न मिलने से कस्बा की करीब एक हजार की आबादी प्रभावित है। विभाग ने अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे 48 घंटे के भीतर बदलने का फरमान भी बेअसर साबित हो रहा है
शुक्रवार की रात कस्बा में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसकी शिकायत लोगों ने उपकेंद्र में की। शनिवार सुबह उपकेंद्र के लाइनमैन ट्रांसफार्मर का कनेक्शन खोल कर चले गए। अभी तक ट्रांसफार्मर जस का तस रखा है। बिजली न आने से लोगों के सामने सबसे ज्यादा पानी का संकट है। जलापूर्ति ठप है और घरों में
लगे सबमर्सिबल भी नहीं चल पा रहे हैं। हैंडपंपों से पानी भर कर लोग अपनी जरूरत को पूरा कर रहे हैं। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर वर्कशाप भेज दिया गया हैै। वर्कशाप से ट्रांसफार्मर आते ही लगाया जाएगा।