फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   electric,fatehpur news,civic amenities

33 केवीए लाइन सड़क किनारे सिफ्ट कराने का उठाया मुद्दा

Thu, 19 Aug 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
electric,fatehpur news,civic amenities
बहुआ। बदहाल बिजली व्यवस्था से नाराज किसान और युवा विकास समिति के पदाधिकारियों ने उपकेंद्र का घेराव करके प्रदर्शन किया। ट्रांसमिशन से उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए लाइन को सड़क किनारे शिफ्ट करने के लिए आवाज उठाई। उपखंड अधिकारी के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

युवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा व करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष राहुल राज सिंह ने कहा कि दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से 33 केवीए लाइन आई है। इससे बहुआ और दतौली उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति दी जाती है। जर्जर तार होने के कारण रोज कहीं न कहीं तार टूट करते हैं और आपूर्ति बाधित रहती है। 33 केवीए की जो लाइन खेतों से होकर आई है, उसको सड़क किनारे से बनाया जाए। ताकि फाल्ट होने पर आसानी से सही हो सके।
विज्ञापन

उपकेंद्र में प्रदर्शन की सूचना पर एसडीओ दिलीप कुमार, जेई अमित कुमार पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर राजू सिंह, मुन्ना सिंह, सुरेंद्र यादव, विजय सिंह, कौशल अग्निहोत्री, संदीप सिंह, अमित कुमार, कामता गुप्ता, आदित्य तोमर, अनुज कुमार, विनोद कुमार, राहुल पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed