फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elders Committee condemns rhetoric

एल्डर्स कमेटी की बयानबाजी की निंदा

Sat, 06 Jun 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 06 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Elders Committee condemns rhetoric

डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन ने चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी के सदस्यों की बयानबाजी पर असंतोष जताया है। एसोसिएशन ने चुनाव प्रक्रिया में बयानबाजी से भ्रम पैदा करने की बात कही। निर्णय लिया गया कि आम अधिवक्ताओं की रायशुमारी के बगैर किसी प्रकार की कार्यवाही नही की जाएगी।

विज्ञापन

डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन सभागार में अध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। जिसमें एल्डर्स कमेटी के सदस्यों के साथ पूर्व कार्यकारिणी के कुछेक पदाधिकारियों पर आम अधिवक्ताओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि गलत तरीके की बयानबाजी करके यह अधिवक्ता चुनावी प्रक्रिया को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। ऐसा करने का इन्हेें कोई हक नहीं है। लिहाजा आम अधिवक्ताओं की राय लिए बिना कोई कार्यवाही न की जाए। बैठक में अधिवक्ताआें की गरिमा प्रभावित करने वाली बयानबाजी से बाज आने की बात रखते हुए गैर जरूरी व असंवैधानिक पत्राचारकी निंदा की गई। कहा गया कि उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की कार्यवाही के लिए डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन से शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा चुनाव कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा व सदस्यता धनराशि का निर्णय न लिए जाने की बात रखी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह, इंद्र कुमार सिंह चौहान, सुनील बाजपेई, अभिलाष त्रिवेदी, मणि प्रकाश दुबेेेेेेे, श्याम किशोर पांडेय, प्रमोद कुमार उपाध्याय, केके सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, मणि भूषण सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान, अजय सिंह, अमरीश श्रीवास्तव, सोहनलाल चौहान, बाबूलाल, शिव गोपाल गौतम, जगदीश मौर्या मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed