फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elderly Rafuchakkar giving a four-month-old girl to a girl

Fatehpur News: चार महीने की बच्ची युवती को देकर बुुजुर्ग रफूचक्कर

Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly Rafuchakkar giving a four-month-old girl to a girl
फतेहपुर। बुजुर्ग ने चार महीने की बच्ची को एक युवती को थमाया और लौटकर नहीं आया। घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा निवासी पारुल (20) पिता सुशील कुमार कानपुर में कोचिंग करती है। वह रक्षाबंधन त्योहार मानने के लिए कानपुर से लौटी। वह शाम को जहानाबाद बस स्टैंड के पास उतरी और गांव के लिए वाहन पकड़ने जाने लगी। उसी दौरान पुलिया के पास एक बुजुर्ग ने चार महीने के नवजात बच्ची को युवती को थमाया और एक कपड़ों से भरी पाॅलिथीन दी। कहा कि लघुशंका करके लौट रहे हैं। युवती बच्ची को लेकर लगभग एक घंटे इंतजार करती रही। बुजुर्ग नहीं लौटा। इसके बाद युवती बच्ची को लेकर थाने पहुंची। उसने आपबीती बताई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। चाइल्ड हेल्प लाइन में संपर्क किया है। वह विधिक कार्रवाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक युवती भी थाने में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed