{"_id":"6a8f3da1863be2f7ed0d5275","slug":"elderly-man-dies-after-suffering-electric-shock-from-mosque-microphone-while-going-to-offer-prayers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161186-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मस्जिद के माइक में करंट उतरने से नमाज पढ़ने गए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मस्जिद के माइक में करंट उतरने से नमाज पढ़ने गए बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-01-ननकू। स्रोत: परिजन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के डांडा सहिमलपुर गांव में बुधवार सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ने गए बुजुर्ग की माइक में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बारावफात के मौके पर हुए हादसे से गांव में मातम छा गया।
मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इमरान निवासी गढ़ी की तबीयत खराब होने के कारण वह मंगलवार शाम घर चले गए थे। इसलिए ननकू (78) बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर के पास स्थित मस्जिद में नमाज के लिए गए थे।
सुबह नमाज का एलान करने के लिए ननकू ने लाउडस्पीकर की मशीन चालू की और माइक हाथ में पकड़ लिया। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर पड़े।
कुछ देर बाद उनका पौत्र समीर मस्जिद पहुंचा। उसने ननकू के ऊपर स्टैंड समेत माइक पड़ा देखा तो शोर मचाया। परिजन ने माइक हटाया लेकिन तब तक ननकू की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
ननकू के बेटे मोहब्बत, सोहबत, अब्दुल गनी, रज्जब अली और नेवाज अली बाहर रहते हैं। हादसे के बाद डांडा सहिमलपुर में बारावफात नहीं मनाया गया। पड़ोसी गांव हबीबपुर, बहादुरपुर और मोहकमपुर में भी त्योहार सादगी से मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि करंट लगने से बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिली है।