फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   El incendio de la casa destruy las cenizas del hogar

झोपड़ीनुमा घर में लगी आग से गृहस्थी हुई राख

Wed, 23 Mar 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
El incendio de la casa destruy las cenizas del hogar
आग बुझाते गांव के लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर (फतेहपुर)। एकडला गांव में झोपड़ीनुमा घर में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। इससे गृहस्थी जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग बुझा सके।
विज्ञापन

रूपचंद्र सोनकर पुत्र पंचा सोनकर गांव में एक छप्पर डालकर परिवार सहित रहता था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। दोपहर के समय वह मजदूरी से वापस आया और बच्चों सहित अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। वह शोर मचाकर बाहर की ओर परिवार सहित भागा और मदद के लिए लोगों को पुकारा।

गांव के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। हालांकि तब तक उसका काफी नुकसान हो चुका था। रूपचंद्र ने बताया कि आग लगने से उसकी गृहस्थी जलकर राख हो गई है। वह मंगलवार को पीएम आवास की दूसरी किश्त का 70 हजार रुपये निकाल कर लाया था। आग लगने से वह जल गया है। उसके तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। राजस्व कर्मियों ने मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। उसे एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed