{"_id":"576d94f64f1c1b625fb47df5","slug":"eighty-per-kg-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी रुपये किलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी रुपये किलो बिका
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
सब्जी की दुकान पर प्याज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी और दाल के स्वाद को लजीज बनाने वाला टमाटर लगातार लाल होता जा रहा है। महज तीन दिन में इसके दाम बढ़कर दूने हो गए हैं। टमाटर खरीदने पहुंचे लोग दाम सुनकर भौचक्के रह गए। कई को तो कानों सुनी पर एक बारगी विश्वास ही नहीं हुआ। इसके चलते वह दोबारा टमाटर का भाव पूछते सुने गए। हो भी क्यों न, महज चार दिन पहले 40 रुपये में बिकने वाला टमाटर शुक्रवार को 80 रुपये किलो पर पहुंच गया।
इस समय ज्यादातर सब्जियां महंगे दाम पर बिक रही हैं। लोबिया 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है, बैगन भी 30 रुपये किलो बिकने लगा है। हरा धनिया 10 रुपये का 50 ग्राम मिल रहा है। आलू के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सबसे ज्यादा आग टमाटर के दामों में लगी है। अचानक दाम बढ़ जाने से सब्जी बाजार में टमाटर की खरीददारी आधी रह गई।
हाल यह रहे कि एक किलो टमाटर घर ले जाने वाले लोग आधा किलो और 250 ग्राम टमाटर खरीद कर काम चलाते देखे गए। शादीपुर नाका पार लगने वाली सब्जी मंडी में टमाटर के दाम सुनकर खंभापुर के राजेश के होश उड़ गए। राजेश ने हैरत भरी नजर से टमाटर को देखा, फिर दुकानदार को। कमोवेश यही हाल अन्य सब्जी मंडियों का भी रहा, जहां टमाटर के दाम चौंकाते रहे। 24 घंटे के भीतर हुए दूने दाम के कारण लोग थोड़े से काम चलाने को विवश हो गए तो तमाम झोले टमाटर बिना ही घर लौट गए।