{"_id":"697d09e2af913c6a4b053b62","slug":"eight-stolen-bikes-recovered-from-inter-district-thieves-two-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148432-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अंतरजनपदीय चोरों से चोरी की आठ बाइक बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अंतरजनपदीय चोरों से चोरी की आठ बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-28-मंदीप उर्फ गोलू रैदास। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने लोधीगंज के पास दो अंतरजनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ चोरी की बाइकें बरामद की हैं। इनमें चार बाइकों के चोरी के मामले पहले ही दर्ज हैं। बाकी चार बाइकों को पुलिस इंजन नंबर के आधार पर ट्रेस कर रही है।
लोधीगंज-आकूपुर-अजगवां रोड स्थित गफ्फार के हाते में शुक्रवार को पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान हथगाम थाना क्षेत्र के हरीरामपुर कैथौला गांव निवासी मंदीप कुमार उर्फ गोलू रैदास और आलीमऊ निवासी शिवम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से हाते में छिपाई गई चोरी की बाइकें बरामद की गईं।
इनमें से दो बाइकें हाल ही में लोधीगंज और नई तहसील के पास से चोरी हुई थीं। एक बाइक कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र से चोरी की निकली। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बाइकें कई आसपास के जिलों से चोरी की गई थीं। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गांजे के साथ आरोपी को पकड़ा
मलवां पुलिस ने बेलवारा गांव से सुशील कुमार को शुक्रवार सुबह गांजे के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि आरोपी सेनीपुर मलौनी गांव का रहने वाला है। आरोपी गांजा तस्कर है। आरोपी के पास एक किलो 228 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पहले भी तीन बार मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पकड़ा जा चुका है।