फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Eight booked for trying to grab property by forgery

Fatehpur News: फर्जीवाड़ा कर संपत्ति हड़पने की कोशिश का आठ पर मुकदमा

Mon, 31 Jul 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Eight booked for trying to grab property by forgery
फर्जीवाड़ा कर संपत्ति हड़पने की कोशिश का आठ पर मुकदमा
विज्ञापन

- दिवंगत ताऊ की भतीजों ने बनवाई फर्जी वसीयत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। फर्जी वसीयत के जरिए दिवंगत ताऊ की संपत्ति हड़पने के प्रयास में भतीजों समेत आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां निवासी ज्ञानवती ने बताया कि उसके पति जगजीत की मृत्यु सात जून 2004 को बीमारी के कारण हुई थी। पति की मौत के बाद जगजीत के भतीजे संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार की नीयत संपत्ति पर खराब हो गई थी। भतीजों ने रामकिशोर, रामसिंह, ज्ञानेंद्र सिंह के सहयोग से पति जगजीत के जीवनकाल में 23 मई 2004 को फर्जी वसीयत तैयार कराई। भूमि हड़पने की नीयत से तहसीलदार के समक्ष दाखिल खारिज का वाद डाला। तहसीलदार ने वाद को खारिज कर दिया।

पति के वारिस के तौर पर उसका नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ। आदेश के खिलाफ संतोष कुमार आदि ने कोर्ट में वाद दाखिल किया। जहां से संतोष का वाद खारिज किया। कूटरचित वसीयत के खिलाफ सिविल कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट में मृतक जगजीत के हस्ताक्षर वसीयतनामा में भिन्न पाए। कोर्ट के आदेश से साफ हो गया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी कर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया है। आरोपियों में जितेंद्र और राम सिंह की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed