फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Eight arrested for fighting and vandalizing a petrol pump

Fatehpur News: पेट्रोल पंप में मारपीट,तोड़फोड़ में आठ गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Eight arrested for fighting and vandalizing a petrol pump
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां मोड़ पेट्रोल पंप में बुधवार को मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों से आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंप में आए हमलावरों की स्कार्पियो भी सीज की गई है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के प्रबंधक राजेश ने तहरीर देकर बताया कि आरामपुर बसई गांव के सरफराज, आजम पंप में पेट्रोल भराने आए थे। सेल्समैन से कहासुनी व गाली गलौज पर विवाद किया। विवाद खत्म कराने के बाद दोनों के बुलाने पर मो. तबरेज, अनवर अली समेत कई अन्य आए और मारपीट व तोड़फोड़ की। मारपीट में सेल्समैन सागर यादव व सत्यार्थ गुप्ता को चोटें आईं। उपप्रबंधक लवलेश को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। उधर, दूसरे पक्ष के सरवर अली ने बताया कि भाई सरफराज से पंप पर सेल्समैन राजेश से लेनदेन को लेकर विवाद किया। पंप कर्मी राजेश, लवलेश सिंह, सागर यादव, सत्यार्थ गुप्ता ने भाई को पीटा और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का चालान किया गया है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच में बयान के अनुसार धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed