फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Eid closer, faster purchases

ईद नजदीक, तेज हुई खरीदारी

Mon, 04 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Eid closer, faster purchases
फुटपाथ पर सजी कपड़े की दुकान में कपड़ा पंसद करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
ईद की नजदीक आती घड़ियों ने खरीदारी में तेजी ला दी है। बाजारों में मुस्लिम समाज के खरीदारों की हिस्सेदारी में इजाफा हो रहा है। बाजार देर रात तक खरीदारों से गुलजार हैं। महिलाएं कराची सूट पर रीझ रही है तो युवक पठानी सूट के दीवाने दिखाई दे रहे हैं। यह जरूर है कि इस चाहत में परंपरा का ख्याल भी रखा जा रहा है। हाल यह है कि टोपी से लेकर बुरका का बाजार इस समय गरमा है। फैशन के दौर में ईद की खुशियों में शरीक होने जा रहे खरीदार परंपरागत तौर तरीकों को जेहन में बसाकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार भी ग्राहक रूपी ईदी पाकर खासे गदगद हैं। पेश है- ईद की खरीदारी की एक रिपोर्ट।
विज्ञापन




सलमान पठानी सूट पहन अदा करेंगे नमाज  - फतेहपुर। ईद की नमाज अता करने के लिए हर मुस्लिम के तन में हैसियत के हिसाब से नया लिबास होगा। ईद को पढ़ी जाने वाली खास नमाज में हर बदन पर कुछ न कुछ अलग ही दिखाई देगा। मसवानी निवासी सलमान खान ने अपने लिए पठानी सूट सिलवाया है। उनका कहना है कि ईद की नमाज हर मुसलमान के लिए खास है। इसमें सादगी का होना जरूरी है। गाजीपुर से आई साजिदा ने अपने और बेटी आशमा के लिए कढ़ाईदार बुर्का देवीगंज बाजार से खरीदा। पनी की माजदा ने ईद के लिए सिफान का लॉग सूट पंसद किया।
विज्ञापन




टोपी का बाजार भी गरमाया- फतेहपुर। जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शहर में जगह- जगह टोपियाें की दुकानें सजने लगी हैं। हिन्दुस्तान टोपी के साथ इन दुकानों में विदेशी टोपियां भी मौजूद हैं। यह टोपियां इंडोनेशिया, चीन और बांग्लादेश की बताई जा रही हैं। 50 से 150 रुपये कीमत पर बिकने वाली यह टोपियां युवाओं की पहली पसंद बन रही हैं। वह इन्हें एक नजर में खरीद रहे हैं। शादीपुर के सीबू रविवार को चौक बाजार से ईद की नमाज के लिए एक नई टोपी खरीद कर लाए। शीबू का कहना है कि वह ईद की नमाज नई टोपी पहनकर अदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऊपर से नीचे तक लकालक- फतेहपुर। ईद की खुशियां मुस्लिम समाज के लिए सबसे अहम हैं। वह इस खुशी को सालभर संजोकर रखता है, ऐसे में जिससे जितना बन पड़ता है, इन खुशियों में चार चांद लगाने से पीछे नहीं हट रहा है। कपड़ों के साथ एक ओर जहां सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में भीड़ लगी है तो चूड़ी और चप्पल की दुकानों में भी खरीदारों की भीड़ जुट रही है। चूड़ी वाली गली में मुस्लिम महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। कलाइयों पर फबने के लिए मौजूद चूड़ियोें व कंगन की खनखनाहट से यह खास गली गुलजार है।


नहीं होगी मेहमान नवाजी में कोई कमी- फतेहपुर। ईद की खुशियां मनाने को बेकरार मुस्लिम चौखटें मेहमान नवाजी के लिए तैयार हो रही हैं। मेहमान नवाजी में परोसी जाने वाली सूतफेनी और सेवई की खरीदारी में तेजी आ गई है। यह दीगर है कि कोई एक किलो मांग रहा है तो कोई 10 किलो की दुकानदार से फरमाइश कर रहा है। ज्वालागंज के अतीक कहते हैं कि ईद से बढ़कर खुशी का दूसरा कोई पल नही है। ईद को मिठास का त्योहार कहा गया है, जो दिलों में मिठास घोलने का काम करती है। लिहाजा हर मुस्लिम अपने घर आए मेहमान की बेहतरीन खातिरदारी करना चाहता है।



कोई भी खुश तो कोई बाद में होगा  - फतेहपुर। ईद में खरीदारों से बाजारें गुलजार हैं, लेकिन विलासिता की पूर्ति करने वाली दुकानों में ऐसा नहीं है। वर्मा चौराहा पर इलेक्ट्रानिक्स दुकान चलाने वाले अंजुम कहते हैं कि इस्लाम में रखे जाने वाला रोजे, रोजेदार को मनोरंजन और ऐशोआराम से दूर रखकर भूख और प्यास का अहसास कराता है। इसके चलते माह-ए- रमजान में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन की खरीदारी के लिए मुस्लिम समाज के लोग आगे नहीं आ रहे हैं। यह समाज ईद के बाद खरीदारी के लिए सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed