फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Efforts to build the Yamuna bridge connecting Garha Kot to Banda have intensified.

Fatehpur News: गढ़ा कोट से बांदा को जोड़ने वाले यमुना पुल निर्माण की कवायद तेज

Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Efforts to build the Yamuna bridge connecting Garha Kot to Banda have intensified.
फोटो-12-चिल्लिमल पुल का प्रस्तावित नक्शा।
किशनपुर। यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल और संपर्क मार्ग का राज्य मंत्री ने रविवार को चिल्लिमल घाट पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सेतु निगम, कौशाम्बी के सहायक अभियंता संदीप राज एवं डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी सिंह ने राज्य मंत्री को प्रस्तावित पुल के नक्शे और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुल का तकनीकी सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

यह पुल जिले के गढ़ा कोट को बांदा जिले से जोड़ेगा। इसके निर्माण से दोनों जिलों के बीच आवागमन आसान होगा और व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने बताया कि यह क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग है। सरकार इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। यमुना नदी पर बनने वाले इस पुल से क्षेत्र के लोगों के लिए चित्रकूट सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों तक पहुंच सुगम होगी। इस दौरान गढ़ा जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी, रवि तिवारी, सूरज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-12-चिल्लिमल पुल का प्रस्तावित नक्शा।

फोटो-12-चिल्लिमल पुल का प्रस्तावित नक्शा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed