फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education

आईटीआई में प्रवेश के लिए दो टीमें गठित, 15 तक लें प्रवेश

Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
education
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ने पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। तय अभिलेखों के साथ अभ्यर्थी 15 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया अवकाश के दिनों में भी चलेगी। प्रधानाचार्य गया प्रसाद ने कार्यदेशक श्याम कुमार शर्मा को प्रवेश प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

राजकीय और निजी आईटीआई में दो वर्षीय और एक वर्षीय प्रशिक्षण के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। हास्टल भवन में एक वर्षीय सभी व्यवसाय में प्रवेश के लिए देवेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम में कार्यदेशक अरविंद कुमार, अनुदेशक अशोक कुमार पाल, वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार शामिल हैं। दो वर्षीय प्रशिक्षण के लिए काउंटर बनाया गया है। इसमें प्रवेश के लिए शैलेंद्र कुमार सैनी की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम में अनुदेशक राकेश कुमार, अनुदेशक रजा परवेज और भंडारी विनय कुमार शामिल हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को बुलावा पत्र की प्रति, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र आदि साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed