{"_id":"608c514b8ebc3e0a8a52528c","slug":"education-fatehpur-news-knp626163111","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मई तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, अब एक जुलाई को खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मई तक बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, अब एक जुलाई को खुलेंगे
विज्ञापन
फतेहपुर। कक्षा एक से आठ तक के स्कूल अब जुलाई में खुलेंगे। शुक्रवार को बीएसए ने 20 मई तक कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण स्कूल बंद करने का पत्र जारी किया है। 21 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने के कारण अब पहली जुलाई को स्कूल खुल पाएंगे। वह भी अगर कोरोना संक्रमण का प्रभाव कमजोर पड़ेगा।
मार्च से कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ना प्रारंभ होने के कारण शासन ने कक्षा एक से आठ तक सभी स्कूल बंद कर दिए थे। स्कूल बंद करने की चौथी बार बढ़ाई गई तिथि में 20 मई तक स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया है। 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश का प्रावधान है। ऐसे में साफ हो गया है कि जुलाई से पहले कक्षा एक से आठ तक स्कूल खुलने वाले नहीं है। उधर स्कूल बंद होने के कारण अभिभावकों ने बच्चों को कापी किताबें भी नहीं खरीदी हैं। इससे ऑनलाइन चलने वाली कक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांश नगर की वाइस प्रिंसिपल वंदना सिंह बताती हैं कि पहले ही पूरा सत्र पठन पाठन बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई का बड़ा नुकसान हो चुका है और नए सत्र में तीन महीने स्कूल बंद होने बच्चों की पढाई की जो क्षति होगी, उसकी भरपाई मुश्किल है। फिर भी बच्चों को ऑनलाइन पढाया जा रहा है, लेकिन बिना पाठ्य पुस्तकों के बच्चों का समझने में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद अभिभावक किताबें खरीदने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद ही स्कूल खुलने की संभावना है, क्योंकि अगर कोरोना बिगड़े हालातों में अगर सुधार होता है, तभी स्कूल खुलने की उम्मीद है। शिक्षक अब घर में रहकर बच्चों को आनलाइन पढ़ाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर सरकारी कार्य से स्कूल भी जाना पड़ सकता है।
फतेहपुर। कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षण संस्थाएं तीन मई से खुल सकते हैं, क्योंकि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 30 अप्रैल तक ही स्कूल बंद किया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद रखने की तिथि बढ़ाकर 20 मई कर दी है, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तिथि नहीं बढाई है। ऐसे में साफ है कि तीन मई से इन बच्चों की कक्षाएं चालू होंगी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक शासन से स्कूल बंद करने की तिथि बढ़ाने से संबंधित कोई आदेश नहीं आया है। अगर तिथि नहीं बढ़ती है, तो कक्षा नौ, 10, 11, 12 की कक्षाएं तीन मई से चालू हो जाएंगी।