{"_id":"5f3199518ebc3e3ccd34730a","slug":"education-fatehpur-news-knp5761940199","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा के प्रवेश की सूची आज होगी चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा के प्रवेश की सूची आज होगी चस्पा
विज्ञापन
फतेहपुर। केंद्रीय विद्यालय पहली कक्षा के चयनित बच्चों की सूची मंगलवार शाम पांच बजे जारी करेगा। इसके पहले केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर लाटरी सिस्टम से 403 आवेदकों में प्रवेश पाने वाले 40 बच्चों का चयन किया जाएगा। इसका वेबसाइट पर लाइव प्रसारण होगा।
केंद्रीय विद्यालय के पहले सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए कुल 403 आनलाइन आवेदन जमा हुए हैं, जबकि इस कक्षा में कुल सीटें 40 हैं। इन सीटों पर पहले केंद्रीय विद्यालयों के कर्मचारियों के बच्चों का प्रवेश लिया जाना है। इसके बाद राज्य कर्मचारियों के बच्चों का दाखिला होगा।
शेष सीटों पर लाटरी सिस्टम से प्रवेश के लिए बच्चों का चयन किया जाएगा। लाटरी डीएम या सीडीओ के समक्ष निकाली जाएगी। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य आमोद झा ने बताया कि लाटरी का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यालय की वेबसाइट एचटीटीपीएस//एमएडीएचयूपीयूआरआई.केवीएस.एसी.आईएन/ पर लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। इसके बाद इसी दिन शाम पांच बजे चयनित बच्चों की सूची स्कूल गेट पर और विद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी।