फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education

एसआर पब्लिक स्कूल ने माफ की तीन माह की फीस

Mon, 20 Apr 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
education
स्कूल प्रबंधक संदीप सिंह उमराव - फोटो : FATEHPUR
अमौली (फतेहपुर)। लॉकडाउन में एसआर पब्लिक स्कूल अमौली के प्रबंधक ने सराहनीय पहल की है। तीन माह की सभी कक्षाओं की फीस और वाहन शुल्क माफ करने की घोषणा की है। कोरोना के खिलाफ बीएसएफ, डॉक्टर, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, समाजसेवी अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर रहे है। प्रबंधक संदीप सिंह उमराव ने अप्रैल, मई, जून की फीस और वाहन शुल्क माफ कर दिया। इससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। विद्यालय में पीजी से कक्षा 10 तक कक्षाएं संचालित होती हैं। जिन अभिभावकों ने अग्रिम फीस जमा कर रखी है, उनकी फीस अगले महीनों में समायोजित करने का भरोसा दिया गया है। छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान न हो इसके लिए ऑनलाइन क्लास भी चलाई जा रही है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने भी स्कूल प्रबंधक के इस पहल की प्रशंसा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed