फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education

लर्निंग आउट कम परीक्षा में शामिल होंगे

Fri, 01 Nov 2019 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
education
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने लर्निंग आउट कम परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आठ नवंबर को होने वाली इस परीक्षा में 80 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा में निगरानी के लिए जिलाधिकारी ने 136 नोडल नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही 19 सेक्टर और तीन जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

लर्निंग आउट कम परीक्षा आठ नवंबर को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। परीक्षा में कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिले के 2750 परिषदीय विद्यालयों में होने वाली इस परीक्षा में दूसरे स्कूलों का शिक्षक केंद्र व्यवस्था होगा। परीक्षा की निगरानी के लिए जिले के सभी 13 खंड विकास
विज्ञापन

अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। तीनों उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट का जिम्मा सौंपा गया है। परीक्षा की पूरी कमान स्वयं जिलाधिकारी संजीव सिंह ने अपने हाथों में ले ली है। सचल दल में डायट प्राचार्य, बीएसए और सभी जिला समन्वयक शामिल किए गए हैं। परीक्षा का उद्देश्य स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन कराना है। इसी लिए लर्निंग आउट कम परीक्षा नकल विहीन कराने की पूरी तैयारी प्रशासन ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक स्कूल में एक पर्यवेक्षक नियुक्त होगा, जो उत्तर पुस्तिका अपने साथ लेकर ब्लाक संसाधन केंद्र में जमा करेगा। इसके बाद यहीं पर मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed