{"_id":"5d126dce8ebc3e3c8e6abca0","slug":"education-fatehpur-news-knp4979609145","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, अमर उजाला आज करेगा मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, अमर उजाला आज करेगा मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अमर उजाला बुधवार को जिले के हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को सम्मानित करेगा। इसके लिए शहर के चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंड्री स्कूल(सीपीएस), चित्रांश नगर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजीव सिंह व एसपी रमेश सभी बोर्ड के कुल पचास मेधावियों को भविष्य ज्योति सम्मान-2019 से सम्मानित करेंगे।
अमर उजाला के इस समारोह में डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य उदय प्रभात भी अतिथि होंगे। समारोह सुबह दस बजे शुरू होगा। समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 10, इंटरमीडिएट के 11 मेधावी सम्मानित किए जाएंगे। इसी तरह सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल के दस, इंटरमीडिएट के आठ तथा आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल के छह और इंटरमीडिएट के पांच मेधावी सम्मान के लिए चयनित किए गए हैं। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर करेंगे। इसके बाद मां सरस्वती वंदना होगी। समारोह के लिए सीपीएस का सभाकक्ष तैयार किया गया है। समारोह में सम्मान पाने के लिए मेधावी या फिर उनके अभिभावकों का पहुंचना जरूरी है। मेधावी परिचय पत्र के साथ अंकपत्र की फोटो कॉपी व एक पासपोर्ट साइज फोटो जरूर ले आएं। आयोजन शुरू होने से पहले इसे जमा कर पंजीकरण कराना सुनिश्चित कर लें। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9307911933, 9675897554 पर संपर्क किया जा सकता है।